मोतिहारी
कृषि अधिकारियों ने मक्के की बालियों की जांच की,80% से ज्यादा का हुआ नुकसान
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2018 6:03:00 PMसुगौली। शिवेश झा
प्रखंड की दक्षिणी सुगांव पंचायत के बौधा सरेह में मक्का की खेती का अधिकारियों द्वारा मंगलवार को सर्वे किया गया। जिसमें अस्सी प्रतिशत से ऊपर अधिकारियों द्वारा क्षति का आकलन किया गया। इसको लेकर कृषि समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि मक्का की खेती म़ें अत्याधिक ठंड पड़ जाने के वजह से परागण की क्रिया प्रभावित हुई है। जिसके वजह से मक्का की बाली में दाना नहीं पकड़ पाया है। साथ में मौजूद किसान सलाहकार सुरेश प्रसाद ने भी मक्का में दाना नहीं होने की बात बताई। मौके पर रामाकांत राम,ओमनारायण प्रसाद,वीरेन्द्र साहु,दीपक शर्मा, बृजमोहन प्रसाद, शमशाद आलम,राकेश कुमार आदि किसान मौजूद थे।