मोतिहारी
बारात में कर रहे थे देसी पिस्तौल का प्रदर्शन, पुलिस ने कारतूस समेत दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 8:31:13 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात लौखान से एक युवक को गिरफ्तार किया किया। गिरफ्तार युवक गुरमिया खास निवासी मुन्ना यादव बताया जा रहा है। उसकी बाईक को जब्त कर दो देसी पिस्तौल, एक कारतूस भी बरामद किया गया। वहीं एक अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहा। जिसका नाम सत्येन्द्र राय बताया जा रहा है। बताया जाता है कि एक बारात में उक्त दोनों युवक देसी पिस्तौल का प्रदर्शन कर रहे थे। एएसपी बमबम चौधरी ने बताया कि जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।