मोतिहारी
मांझी ने महागठबंधन को बताया सबसे मजबूत, खुद को "वन मैन आर्मी"कहा
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 6:48:22 PMप्रेस वार्ता करते पूर्व सीएम जीतन राम मांझी। तस्वीर- साेहराब आलम की
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बीजेपी से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी वन मैन आर्मी की भूमिका निभाने की कोशिश में है। बिहार में उपचुनाव हो रहा है, ऐसे में जीतन राम मांझी महागठबंधन की जीत का दावा करते नहीं थक रहे। मोतिहारी में मौजूद मांझी ने महागठबंधन को सबसे मजबूत पार्टी बताने से भी गुरेज़ नहीं किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी मोतिहारी पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में तीन जगहों पर हो रहे उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जीतन राम मांझी ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि हर जगह का उपचुनाव महत्वपूर्ण होता है। जीतन राम मांझी की मानें तो जबसे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा महागठबधन का हिस्सा बना है, तब से हालात बदल गए हैं। इस दौरान मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के महागठबंधन के साथ आने के बाद ही महागठबंधन और मजबूत हुआ है। मांझी ने दावा किया कि तीनों सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।