ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के डॉ आशुतोष-जसबीर बने दादा व दादी, निया के जन्मोत्सव पर आशीष देने पहुंच रहें देश-विदेश से लोग
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 9:17:38 PM
मोतिहारी के डॉ आशुतोष-जसबीर बने दादा व दादी, निया के जन्मोत्सव पर आशीष देने पहुंच रहें देश-विदेश से लोग

शरण निवास दुल्हन की तरह सजा।

अमित कुमार गुड्डू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

मोतिहारी।  मशहूर चिकित्सक डाॅ आशुतोष शरण व डाॅ श्रीमती जसबीर शरण को दादाजी व दादाजी  बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनके सुपुत्र डॉ निखिल शरण व पुत्रवधू सुरभि राज शरण को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। नाम है- निया। तो निया के जन्मोत्वस पर शनिवार को शहर के बेलबनवा स्थित शरण निवास पर जश्न मनाया जा रहा है। मौका है-नन्हीं  प्यारी सी पोती निया के जन्मोत्सव का।  निया के जन्मोत्सव को यादगार बनाने में फुआ डॉ निकिता शरण कई दिनों से उत्सव की तैयार में जुटी हैं। दादा-दादी भी टैंन्ट से लेकर कालीन व साज-सज्जा पर बारीक नजर बनाए हुए हैं। खाने के मेनू पर भी विशेष तवज्जो दिया जा रहा है। कुल मिलाकर शरण निवास दुल्हन की तरह सज गया है।

- म्यूजिक टीम बांध रही समा, भाग ले रहे ख्यातिप्राप्त म्यूजिशियन
जश्न को चार चांद लगा रहे हैं पटना से आए नामचीन अकॉर्डियन पियानो वादक निर्मल खन्ना व मुम्बई से मोतिहारी पधारे ख्याति प्राप्त रिद्मिस्ट व म्युजिशियन रंजन सहाय। रंजन सहाय आज नये अवतार में दिख रहे हैं। वे कीबोर्ड की जगह गिटार प्ले कर रहे हैं। साथ में हैं तबला वादक कुंदन वत्स व गायक मेडिकल सेल्स के पदाधिकारी अमित कुमार गुड्डू भी। 
-निया के नाना-नानी भी पहुंचे हैं आशीष देने
निया के नाना ई. राजदेव सिंह व नानी श्रीमती सरोज सिंह रांची से खासकर जन्मोत्सव में शरीक हो आशीष देने के लिए पहुंचे हुए हैं। उनके साथ विदेश से डॉ शशि भूषण सिंह भी अाए हुए हैं।
 
चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी सहित पटना आए हैं कई नामी चिकित्सक
निया को अाशीष देने के चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे हुए हैं। वहीं पटना के कई नामी चिकित्सक निया को मंगलकामानाएं देने को पधारे हैं। पंजाब नैशनल बैंक के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि डॉ अभिजीत अमिताभ, डॉ संजीव कुमार सहित कई चिकित्सक पहुंचे हुए हैं।   वहीं शहर के फन ड्राइव पेट्रोल पंप व होटल दिव्य राज के प्रोपरइटर कुमार विजय उर्फ टिंकू जी, हिन्दुस्तान हिन्दी के स्थानीय प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह मेडिकल सेल्स से जुड़े विकास सिंह, जयनेन्द्र कुमार सहित शहर के अधिकांश चिकित्सक, पदाधिकारी, पत्रकार व गण्यमान्य लोग शरीक हो रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS