ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सुगौली: अवैध संबंध ने ले ली दो जान, दोनों शवों की हुई शिनाख्त
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 7:21:20 PM
सुगौली: अवैध संबंध ने ले ली दो जान, दोनों शवों की हुई शिनाख्त

सुगौली। शिवेश झा

थाना के वनशप्ती माई स्थान के समीप शुक्रवार की देर शाम प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए थे। इनमें से मृत युवती की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृत युवती मझौलिया थाना के गुदरा निवासी राजेन्द्र महतो की पुत्री अनिता देवी(20) बताई जाती है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी कोटवा थाना के कोनवा गांव में गोरख महतो के पुत्र बालेश्वर महतो के साथ 2013 में संपन्न हुई थी। जिसे ढ़ाई साल का एक बेटा भी है। वहीं मृत प्रेमी रूदल महतो उसकी ससुराल में पड़ोसी बताया जाता है। इस बाबत दरोगा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह बीते करीब छह महीने से अपने मायके में रहती थी, जो गर्भवती भी बताई जाती है। मृत युवक के पर्स से बरामद रेल टिकट के अनुसार बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे बापूधाम से सुगौली के लिए चला था। वहीं मृतका अनिता देवी के मायके वालों के अनुसार वह भी बुधवार को अपने लड़के को छोड़ घर से निकली थी। जिस दौरान इन दोनों का शव पेड़ से लटकते पाया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को भेजा दिया। वहीं क्षेत्र में इनदोनों की हत्या हुई या आत्महत्या को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS