मोतिहारी
ओडीएफ जागरुकता को लेकर मुखिया के नेतृत्व में निकली रैली
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 7:06:21 PMरक्सौल। अनिल कुमार
रामगढ़वा में ओडीएफ को लेकर शुक्रवार को पलनवा थाना के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत में मुखिया शैला देवी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। यह रैली पंचायत के सेमरी उपाध्याय टोला से होते हुए लछुमनवा गांव तक गई। इस अवसर पर लोगों को शौचालय की आवश्यकता व उपयोगिता पर नारे लगाए गए। लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों व सामाजिक प्रतिष्ठा में होने वाली कमियों के बारे में बताया गया। रैली में उप मुखिया शोभा देवी,सरपंच रामपूजन यादव,बीसीओ अरविंद कुमार चौहान, मुखिया पति अलख देव यादव, उनित यादव, संदीप यादव, प्रमोद यादव उपस्थित थे।