मोतिहारी
पीपराकोठी में ससुराल आये युवक को ससुर व साले ने चाकू से गोदा
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 9:18:52 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पीपराकोठी थाना के वाटगंज में ससुराल आए युवक को ससुर व साले ने चाकू मार घायल कर दिया। घायल संजय सहनी इसी थाना क्षेत्र के मझरिया गांव निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह 5 मार्च को अपनी चचेरी साली की शादी में ससुराल आया था। इसी दौरान 7 मार्च को पत्नी की विदाई की बात पर ससुर शंभू सहनी व साले गुडडू सहनी ने चाकू मार घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।