ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित, सर्वांगीण सशक्तीकरण पर दिया गया बल
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 7:55:44 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित, सर्वांगीण सशक्तीकरण पर दिया गया बल

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सखी, आइडिया,आलोक फाउंडेशन व बेटी बचाओ अभियान संस्था द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय नगर भवन में एक परिसंवाद का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद‍घाटन नगर परिषद अध्यक्ष अंजू कुमारी, िजप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, एसएसपी अभियान िहमांशु शेखर, गांधी संग्रहालय की सचिव ब्रज किशोर सिंह, सखी की सचिव सुमन सिंह, आइडिया की रागिनी व आलाेक फाउंडेशन के अध्यक्ष राय सुंदरदेव शर्मा व बेटी बचाओ के अमन कुमार राज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लड़कियों व महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तीकरण पर विचार किया गया। जिले में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, मानव व्यापार, दहेज हत्या आदि पर एकजुटता दिखाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सखी की सुमन सिंह ने किया। इस दौरान दहैता गांव की रंभा देवी की हिम्मत की काफी सराहना की गई। उन्होंने अकेले अपने सहित गांव में शराब बंदी का विरोध किया और काफी यातनाएं सहते हुए आज वो एक ब्रांड बन चुकी हैं। इन्हें संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैंम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों द्वारा रोल प्ले किया गया। स्वागत गान मेघना मिश्र ने सबका मन मोह लिया। मौके पर पूर्व प्राचार्य शशिकला, आलोक कुमार, दीपा, सीमा, डा.हिना चंद्रा, अनुष्का बाला, वीरेन्द्र जालान, संतोष कुमार रोशन, सरला अग्रवाल, सैरो निशां, बब्लू कुमार, मधु सिंह, तरन्नुम, बसंत, मधु वर्मा, राजीव रंजन, भूषण, अनामिका शंकर मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन आइडिया के दिग्विजय ने किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब, मोतिहारी लेकटाउन द्वारा मिस्कौट मुहल्ला के समीप संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल,विशिष्ट अतिथि राजकुमारी गुप्ता,अभिलाषा झा, रजनी शेखर ने किया। कार्यक्रम क्लब की संस्थापक संगीता चित्रांश के मार्गदर्शन में किया गया। अध्यक्षता शीला गुप्ता व मंच संचालन रंजीता गुप्ता ने किया। क्लब मेंबर अमृता कुमारी, निशा देव व शिखा लोहिया ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। मौके पर धीरा गुप्ता, पुतुल सिन्हा, सखी साह, नीलम वर्मा, आशा सिंह, रजनी कौशल, लोकिता, नूतन बाला, मीनू श्रीवास्तव, शीला कुमारी, आबिदा शमीम, रंभा श्रीवास्तव, राखी कुमारी, करूणा कुमारी, सत्या, चंदा वर्मा, अंजू अग्रवाल मौजूद थीं।

महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह
पीपराकोठी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका प्रखंड संगठन द्वारा राजकीय बुनियादी विद्यालय के मैदान में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन किया गया। जीविका के बीपीएम विकास कुमार ने महिलाओं के योगदान की चर्चा की साथी स्वच्छता मिशन कार्य कर रहे महिलाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि कृष्ण मुरारी शर्मा, पीओ प्रशांत मोहन ठाकुर, उत्तम कुमार, सोन संगम, पंकज कुमार, शत्रुधन कुमार, बृजेश कुमार, प्रमोद कुमार, और जीविका के सभी सीएम साथ सौकड़ों सदस्य मौजूद थे।

स्वच्छता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सुगौली: विश्व महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को नंद उच्च विद्यालय के सभागार में जीविका दीदियों को स्वच्छता सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान जीविका दीदियों ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमर ज्योति मिश्र ने कहा कि स्वच्छ परिवार से हीं स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। सभा को मुख्य अतिथि बीइओ कुमारी जयश्री, रविशेखर आजाद, दुर्गेश कुमार मिश्रा, संजीत कुमार, प्रभात कुमार, अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS