मोतिहारी
पूर्व नगर पार्षद नथुनी साह का निधन, संवेदनाओं का तांता
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 7:20:11 PMसुगौली: पूर्व नगर पार्षद सह स्थानीय समाजसेवी नथुनी साह का निधन अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गई। वे एक शादी समारोह में सूरत पहुंचे थे। जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। जहां ईलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। जिनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्री साह का गुरुवार को शव उनके घर पहुुंचते हीं कोहराम मच गया। उनके निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक रामचंद्र सहनी, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, धर्मेन्द्र नायक, नगर पार्षद नजीर अहमद, जीतेन्द्र सिंह, स्थानीय रामगोपाल खंडेलवाल, नुरूलहोदा कुरैशी, राजीव गिरी, प्रदीप सर्राफ, अंकुर चौधरी,अजय झा, चंद्रकिशोर सिंह आदि शामिल हैं।