मोतिहारी
महिला सशक्तीकरण में बेहतर कार्य के लिए भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 7:10:51 PMरक्सौल। अनिल कुमार
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाय़त्री मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व कल्याण में नारी शक्ति की भूमिका पर चर्चा सहित महिला स्वालंबन आदि विषयों पर चर्चा के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया था. जिसकी अध्यक्षता गायत्री परिवार की अंतिमा कुमारी ने की. इस दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती को सम्मानित किया गया. इस मौके पर शहर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती भारती ने कहा कि आज के समय में महिलाएं अबला नहीं है. समाज में महिला हिंसा, अपराध पर लगाम लगाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, तभी जाकर हम सभी को समाज में अपना एक अच्छा स्थान मिलेगा. मौके पर प्रेमा राय, मीना देवी, गंगा देवी, उमा देवी, चंद्रावती देवी, नीलम मिश्रा, सुदामा देवी, गीता देवी, प्रमिला मिश्रा, पूनम मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.