मोतिहारी
जन अधिकार कार्यकर्ताओं ने एमएस कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2018 8:21:58 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय एमएस कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र जिलाध्यक्ष मोनू कुमार सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री राधामोहन सिंह अपने कॉलेज की सफाई ना करा पाएं तो उन्हें स्वच्छ भारत अभियान की नौटंकी बंद कर देनी चाहिए। छात्र नेता आशीष निगम ने कहा कि कॉलेज में शौचालय की व्यवस्था बेहद खराब है। यहां कचरों का ढेर लगा हुआ है। मोतिहारी डीएम साहब दूर गांवों में जाकर शौचालय बनवाने में िबजी हैं, मगर इस कॉलेज की कोई िफक्र नहीं है। मौके पर दिल्ली छात्र प्रदेश अध्यक्ष जैद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष राहिल महताब, अंकुश सिंह, िजतेन्द्र गिरि, कन्हैया कुमार गुप्ता, आशीष निगम, अमन साह, चंदन यादव, राजू गुप्ता, राजकुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार मौजूद थे।