ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए शोभा यात्रा निकली, 1100 कन्याएं हुईं शामिल
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 10:34:54 PM
नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए शोभा यात्रा निकली, 1100 कन्याएं हुईं शामिल

फ़ोटो -श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम का उद्घाटन।

रक्सौल। अनिल कुमार।

प्रखंड स्थिति पुरन्दरा गांव मे हो रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने फिता काट कर किया। शोभा यात्रा पारम्परिक रीती रिवाज गाजे बाजे हाथी धोडा के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा मे 1100 कुंआरी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश रख दर्जनों गांवों का परिभ्रमण किया। यज्ञ के आयोजक बालक दास त्यागी ने बताया कि विश्व शांति के लिए यग का आयोजन किया गया है। इसमे समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला है। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत पटेल पूर्व मुखिया नबी हसन, चौधरी रामधारी यादव ,किशोरी चौधरी, बलिराम पटेल सहित हजारो की संख्या मे सैकड़ो महिला पुरुष  मौजूद थे।।                            

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS