ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
भव्य होगा रक्सौल में 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन, तैयारी की पूरी
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 10:26:01 PM
भव्य होगा रक्सौल में 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन, तैयारी की पूरी

11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा को लेकर बैठक

 रक्सौल। अनिल कुमार।
11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को शहर के कोइरिया टोला स्तिथ त्रिलोकीनाथ मंदिर में पूजा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व उप नगर सभापति सह भाजपा नेता इंजीनियर जितेन्द्र कुमार ने की। बैठक के उपरान्त इसकी जानकारी देते हुए इंजीनियर कुमार ने बताया कि सात मार्च से लेकर सत्रह मार्च तक चलने वाले महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया गया है। महायज्ञ के पहले दिन जलयात्रा में ग्यारह सौ कुँवारी कन्याओं के साथ पाँच सौ महिला व पुरुष भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आठ मार्च से सत्रह मार्च तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक पूजन एवं हवन होगा।वही दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक आचार्य रामप्रकाश मिश्र उर्फ गर्ग जी महाराज के द्वारा शिव महापुराण का कथा प्रवचन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए पूरे नगरवासियो का सहयोग मिल रहा है।महायज्ञ में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल तमाशो का भी आयोजन किया जाएगा।बैठक में राजा प्रसाद कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सुरेश चौहान,संजय साह,बृजकिशोर प्रसाद, बच्चा प्रसाद कुशवाहा,राजकिशोर राय,रविन्द्र सिन्हा सहित पुजा समिति के सदस्य उपस्तिथ थे।                                

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS