ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
शांति और सौहार्द के बीच होली संपन्न, जनप्रतिनिधियों में भी दिखा जोश
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 7:04:15 PM
शांति और सौहार्द के बीच होली संपन्न, जनप्रतिनिधियों में भी दिखा जोश

चिरैया। अर्चना रंजन


 प्रखंड की सभी 23 पंचायतों में शुक्रवार को होली का महापर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने इसे आपसी भाईचारे के साथ होली का महापर्व खूब धूम-धाम से मनाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रखंड में कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। होली के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन को अपने-अपने दायित्वों के निर्वाहन में लगा रखा था। वहीं बिहार में शराबबंदी भी हल्ला-हंगामा व दुर्घटना से बचाव का एक बहुत बड़ी कारण रही। बता दें के होली के दिन थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने सुबह से हीं थाना परिसर में प्रखंडाधिन जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। वहीं चौक-चौराहे पर भी लोगों के साथ गुलाल लगाते दिखे। जिससे जनप्रतिनिधियों व आम जनता में  उत्साह का माहौल देखा गया। बीडीओ सीमा कुमारी, सीओ मो. रेयाज शाहिद, बीएओ राजेश कुमार, बीईओ सत्येंद्र नारायण सिंह, मनरेगा पीओ बालेश्वर प्रसाद, बीडब्ल्यूओ हृदयानंद राम, सीडीपीओ रीना सिंह व बीसीओ मनोज कुमार राम आदि सहित अनेक पदाधिकारी व दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ अपनी-अपनी प्रतिनियुक्त स्थल पर मुस्तैद दिखे। वहीं चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व शिकारगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो गश्ती लगाते दिखे। वहीं चिरैया के विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी, नसीम अख्तर, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल प्रसाद यादव, उप प्रमुख मालती जायसवाल, उनके पति संतोष जायसवाल,  पूर्व मुखिया राकेश कुमार, मुखिया देवलाल सहनी, परमहंश भगत, फैयाज अहमद, मो. सगीर अहमद, उपेंद्र पासवान, इनरमल प्रसाद यादव आदि सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड सदस्यों तथा शांती समिति के सदस्यों आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रवियों व शरारती तत्वों के प्रति सजग दिखे। इसके साथ हीं सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की जनता के पास पहुंच होली की मुबारकबाद दी और उनसे मिल रंग-गुलाल भी लगाए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS