ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रांची में सड़क हादसे में संग्रामपुर के फौजी मनिन्दर सिंह की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 6:59:16 PM
रांची में सड़क हादसे में संग्रामपुर के फौजी मनिन्दर सिंह की मौत

-तिरंगा से लिपटा पैतृक गांव आया शव, उमड़ा जनसैलाब

मोतिहारी/संग्रामपुर।आशा कुमारी


संग्रामपुर थाना क्षेत्र की बरियरिया टोला राजपुर पंचायत के जलहा गांव में मृत फौजी का शव पहुचते ही मचा कोहराम। देखने को उमड़ पड़ा जनसैलाब। सड़क दुर्घटना में फौजी की हो गई थी मौत। घटना की  जानकारी देते हुए मेजर कार्तिकेय राजकुमार ने बताया कि नायक मनिन्दर किशोर सिंह रांची के 112 इंजीनियरिंग रेजिमेंट आर्मी में कार्यरत थे। वे ड्यूटी के प्रति हमेशा वफादार रहते थे। विगत 27 फरवरी की रात्रि 9 बजे करीब ड्यूटी पूरा करने के बाद अपने आवास पर जाने के लिए बाइक से निकले थे तभी ट्रक से टक्कर हो गई। मेजर ने बताया कि मनिंदर बहुत ही साहसी थे। हमेशा अपने देश की रक्षा करने की बाते करते थे। साथियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। तिरंगे में लिपटा जब मृत फौजी का शव पैतृक गांव जलहा पहुँचा तब चारों तरफ हाहाकार मच गया। हर तरफ से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम पड़ी हुई थी। फौजी की पत्नी रीता देवी बदहवास सी हो गई है,बार- बार एक ही बात की मेरे बेटे को फौजी बनने की प्रेरणा कौन देगा। माँ शारदा देवी व बूढ़े पिता महाराज सिंह का रो-रोकर  हाल बुरा था। बार बार यह कह कर बेहोश हो जा रहे थे कि ये अब हम कैसे जियब,हमनी के सहारा छीन गइल।  हमरा के छोड़ के कहा चल गईले। मनिन्दर दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई सत्येंद्र कुमार सिंह आर्मी से एक माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं । फौजी का अंतिम संस्कार पूछरिया में गंडक नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया । मुखाग्नि मृतक के लड़के आदित्य कुमार ने दी। शव यात्रा में  रांची से आये आर्मी के दिलीप सिंह ,रवि सिंह, ग्रामीण संजय सिंह, मनोज सिंह, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS