मोतिहारी
अब छोटे- छोटे टोले हो रहे रोशनी से जगमग: विधायक
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 6:40:14 PMसुगौली। शिवेश झा
एनडीए की सरकार जन-जन को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के अपने वादे को साकार करने में जुटी है। जिसमें हर घर को बिजली से जगमग करने का सरकारी प्रयास पूर्णतः सफल होता प्रतीत हो रहा है। उक्त बातें विधायक रामचन्द्र सहनी ने शनिवार को प्रखंड के छोटा बंगरा गांव के विद्युतीकरण होने के बाद कही। बड़ी संख्या में उपस्थित गांव के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन इस गांव के लोगों के लिए अविस्मरणीय होगा। आजादी के इतने वर्षों बाद विकास की किरण इस गांव में आज पहुंची है। हमने पूरे विधानसभा के गांव और टोलों तक सड़क बनाने का काम पूरा किया। जिसके बाद अब घर- घर बिजली बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि सड़क और बिजली के बिना विकास की बात ही नहीं की जा सकती। इसी के बुनियाद पर आम आदमी का विकास निहित है। आज इस गांव के सबके चेहरे पर बिजली के जलने के खुशी है। उद्धाटन के बाद घरों में बिजली जलते ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था। मौके पर मुख्य रूप से ईएमसी कंपनी के रुपेश सिंह,राजकुमार शर्मा, संजय सिंह, राकेश शर्मा, मुन्ना मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।