बिहार
मोतिहारी के छतौनी में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/3/2018 7:53:54 PMमोतिहारीे। शहर के छतौनी चौक पर शुक्रवार को बुलेट सवार दो युवक कन्टेनर की चपेट में आ गये। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना आज दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक दोनों युवकों की पहचान मठिया जिरात निवासी विजेता सिंह 22 वर्ष व किशन झा 18 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर और खलासी कन्टेनर छोड़कर फरार हो गये। छतौनी पुलिस ने कन्टेनर जब्त कर लिया है।
बताया जाता है कि मृतक विजेता सिंह पताही प्रखंड समिति सदस्य सह क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह उर्फ चुनचुन सिंह के पुत्र थे। वहीं दूसरे मृतक किशन झा पहाड़पुर के दूधियावा सरैया टोला के स्व अजय झा के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि विजेता और किशन होली का समान खरीदकर बुलेट से घर लौट रहे थे। बाइक की स्पीड ज्यादा थी। तभी एनएच 28 पर छतौनी चौक के समीप रक्सौल की तरफ जा रहे कन्टेनर के पिछले चक्के की चपेट में आकर कन्टेनर के नीचे चले गये। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।