मोतिहारी
युवा कांग्रेस ने मनाई प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 6:53:40 PMरक्सौल। अनिल कुमार
भारतीय युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एन.एस.यू.आई.के बैनर तले रक्सौल शहर स्थित रेलवे मध्य विद्यालय परिसर में देशरत्न सह स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की 55 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.अखिलेश दयाल प्रदेश सचिव,बिहार युवा कांग्रेस ने की । उन्होंने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन से ही वे प्रतिभावान थे। भारतीय स्वतंत्रा संग्राम में उनका अहम भूमिका रही और वे कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे उनके कार्यकाल सराहनीय रहा बिहार के जीरादेई में उनका जन्म आज भी समस्त विश्व के अन्य देशों को प्रेरित करता है। उनके विचार आज भी समाज के लिए आईना है। उक्त पुण्य तिथि में महासचिव मनोरंजन तिवारी,म.मासूम, शिक्षक अवधेश यादव, म.इमरान आलम, मुकेश पटेल, देवेश कुमार, रिजवान आलम, दिपेश कुमार,ईश्वर प्रसाद उपस्थित थे।