मोतिहारी
90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2018 8:52:37 PMकुण्डवा चैनपुर। रानी सिंह
पुलिस ने थाना क्षेत्र के बडहडवा फते महम्मद के पास से शनिवार सुबह गुप्त सूचना पर 90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लाल मोहन कुमार मुफस्सिल थाना के सैनगर व अमन कुमार हरियन छपरा निवासी हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अभय कुमार ने की है।
होली को लेकर शांति समिित की बैठक
होली पर्व के मद्देनजर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर पर शनिवार शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में थानाध्यक्ष अभय कुमार के अलावा बिन्देश्वरी प्र.सिंह, राम अयोध्या सिह, मो.मंजारूल,अतीकुर्रहमान, मो.ईद्रीश, हरि प्रसाद चौधरी, मो.कमरूजमा,महादेव पंडित, संजय कुशवाहा, सरोज कुमार चौधरी, शिवचंद्र प्र.आदि उपस्थित थे।