ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
जुब्बा सहनी के शहादत दिवस समोराह में 5 हजार लोग भाग लेंगे
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 7:23:30 PM
जुब्बा सहनी के शहादत दिवस समोराह में 5 हजार लोग भाग लेंगे

रामगढ़वा। रेयाज आलम लड‍डू


 प्रखंड के भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सहनी ने कहा कि  मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस लाइन में शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस 11 मार्च को मनाया जा रहा है। जिसमें रक्सौल जिला से 5000 हजार लोग भाग लेंगे। जिसमे रामगढ़वा की भी भागीदारी रहेगी । इस समारोह में ज्यादा से ज़्यादा सहनी समाज के लोग उपस्थित होंगें। वहीं पार्टी और मजबूत हो इसकी भी चर्चा हुई। मौके पर विधायक रामचन्द्र सहनी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, बिपिन सिंह, मीडिया प्रभारी अश्विनी झा, लक्ष्मीना देवी,लालजी सहनी, हरेंद्र सहनी, नीलू सिंह, राजेश्वर सहनी, मुनचुन सहनी, विनोद सहनी और राजा सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुगौली, िशवेश झा के अनुसार
भाजपा नगर तथा ग्रामीण मंडल की एक संयुक्त बैठक गुरुवार को डाक बंगला परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र सहनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जुब्बा सहनी का शहादत दिवस 11 मार्च को मुजफ्फरपुर में मनाया जाएगा। उनके शहादत कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में इसकी व्यापक तैयारी के लिए विशेष चर्चा की गई। अंत में वरीय नेता विपिन बिहारी सिंह  द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बैठक में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नईम खा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, नारायण प्रसाद,योगी पुरी,गंगा राम,मनोज सहनी,दीनानाथ राम,सोनु सिंह,ब्रिजकिशोर पासवान,रवि पासवान,मनु पाण्डेय,कृष्णा दास,हरिशंकर सर्राफ, वैद्यनाथ मिश्र, जितेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, अशोक सोनी, मनोज गुप्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी ने की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS