ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली का हो रहा चतुर्दिक विकास :रणधीर
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 7:30:01 PM
सुगौली का हो रहा चतुर्दिक विकास :रणधीर

सुगौली। शिवेश झा


सुगौली के वैभवशाली अतीत को फिर जीवंत करने की दिशा में कई कारगर कदम उठाए गए हैं। जिससे सुगौली के शहर और गांव में भेद करना अब मुश्किल है। उक्त बातें बुधवार को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने सुगौली में भाजपा के वरीय नेता प्रदीप सर्राफ के आवास पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले के मध्य में बसा सुगौली का वैभवशाली अतीत रहा है। जहां आज भी इसके कई प्रमाण जीवंत रूप में विद्यमान है। जिसके संरक्षण से पूरी दुनिया के लोगों की नजर इस ओर होगी। रेल लाइन के दोहरीकरण हो जाने से इसका सबसे बड़ा लाभ यहां के लोगों को होगा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुबोध झा ने बीमित किसानों को बीमा की राशि मिलने में हो रही देरी की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं इस मौके पर रक्सौल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह ने कहा कि आज भी कई ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की जरूरत है। जिससे पूरी दुनिया के सैलानी सुगौली आने को विवश होंगे। सुगौली सन्धि स्थल के रूप में विख्यात होने के साथ साथ यहां अंग्रेजों की कब्रगाह तो बेतिया महाराज आनन्द किशोर के राजधानी होने का गौरव इसे प्राप्त है। मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ और नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ा स्वागत किया। जहां मुख्य रूप से पार्षद जितेंद्र सिंह, राजकुमार,अंकुर चौधरी,रौशन झा,पैक्स अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद, ब्रजकिशोर सिंह,धामु सिंह,सन्तोष सर्राफ,सोनू कुमार, सिंह,अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
वहीं रामगढ़वा में कहा कि केन्द्र  व  राज्य सरकार  किसानों के  विकास  के लिए  कृत  संकल्पित है। सहकारिता के  क्षेत्र में  पूर्वी  चंपारण देश  का  माॅडल  बनने  जा रहा है ।  इसके लिए  हमलोगों  को मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  व  उपमुख्यमंत्री  सुशील  मोदी के  संयुक्त  नेतृत्व में  काम कर रहे हैं ।  उक्त बातें  बिहार  सरकार के  सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने  बुधवार को कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल  माला  पहनाकर  स्वागत किया गया।  वहीं  वितरहितकर्मियों ने प्रो  उदयभान तिवारी के  नेतृत्व में  अनुदान  नहीं  वेतनमान  चाहिए  का  एक  लिखित  ज्ञापन  सौंपा । मौके पर रक्सौल  भाजपा   जिला अध्यक्ष  प्रमोद  शंकर सिंह,   छोटू तिवारी, पैक्स  अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी,  सुरेन्द्र प्रसाद,  पंसस सुशील  मिश्र,  श्रीराम  तिवारी, कामेश्वर  सिंह,  प्रो  दिनेश  प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS