मोतिहारी
कुंडवाचैनपुर में शादी की नीयत से अपहृत लड़की की हत्या!
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 8:02:35 PM- मामले में अपहृता की मां ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
कुण्डवा चैनपुर। रानी सिंह
कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया से करीब एक वर्ष पूर्व शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की की माँ ने लड़की की हत्या का आरोप लगाते हुए पुनः मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। विदित हो कि जनवरी 17 में लड़की का अपहरण गांव के ही रमेश कुमार द्वारा शादी की नीयत से करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बाद मे पुलिस ने लड़की को बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, न्यायालय के आदेश के बाद पुनः लड़की परिजनों के पास चली गयी। पीडिता की माँ के अनुसार पुनः रमेश अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर ले भागा, इसकी सूचना न्यायालय को दे दी गयी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 5फरवरी 2018 को आरोपी रमेश कुमार द्वारा पीडिता की माँ के मोबाईल पर मो. नंम्बर 9523830124 से फोन कर पाँच लाख नकद और एक बाईक की माँग की गयी। परिजनों ने जब राशि देने मे असमर्थता जतायी तब परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी। लड़की की माँ ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को पुनः रमेश कुमार द्वारा मो.नम्बर 7705060953 से फोन कर बताया गया कि तुम्हारी लड़की मर चुकी है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।