मोतिहारी
रक्सौल में सरिसवा नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 8:01:34 PMरक्सौल। अनिल कुमार
भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम पुल के पास से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। सरिसवा नदी के किनारे शव की खबर मिलने के बाद हरैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए हरैया ओपी अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि 35 वर्षीय युवक का अज्ञात शव बरामद किया गया है। पुअनि सुरेश पड़ित द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसको नियमानुसार पहचान के लिए रखा गया है।