मोतिहारी
तीन दिनी जन संवाद यात्रा के तहत 21 को केसरिया पहुंचेंगे शरद यादव, चल रहा जनसंपर्क अभियान
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2018 7:59:20 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जदयू शरद गुट के नेताओं ने पार्टी के वरीय नेता डा.संजय कुशवाहा के नेतृत्व में शरद यादव की प्रस्तावित जन संवाद यात्रा व आम सभा की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में पीपराकोठी, केसरिया, कोटवा, खजुरिया, चैलाहां, छपवा, सेमरा का दौरा किया गया। बता दें िक तीन दिवसीय यात्रा के क्रम में शरद यादव 21 फरवरी को केसरिया में आम सभा करने के बाद 22 फरवरी को मोतिहारी नगर भवन में आम सभा को संबोधित करेंगे। जनसंपर्क में शामिल नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा और छल किया है, उन्होंने गठबंधन तोड़कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। शरद यादव की यह जनसंवाद यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसकी सफलता के लिए महागठबंधन के सभी साथी मजबूती से लगे हुए हैं। जनसंपर्क में प्रदेश महासचिव उपेन्द्र विद्रोही, नयन कुशवाहा, रामनरेश यादव, जितेन्द्र कुशवाहा, डा.शैलेन्द्र किशोर कुशवाहा, चुन्नू सिंह, पप्पू यादव, देवानंद यादव, उमेश सहनी, नीरज प्रकाश, रोिहत कुमार, सन्नी साहू, अरविंद अकेला शामिल थे।