मोतिहारी
रामगढ़वा पहुंचा जैन साध्वियों का जत्था,हुआ भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 7:55:49 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रामगढ़वा में दो माह नेपाल प्रवास के बाद जीव की रक्षा व विश्व बंधुत्व को प्रेरित करने के निमित्त पदयात्रा पर निकला जैन साध्वियों का जत्था रविवार को प्रखंड रामगढ़वा पहुंचा। यहां इनका स्वागत भाजपा नेता हरिमोहन भगत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक खरतरगच्छीया की साध्वियों का यह जत्था प्रिय स्मिता श्री जी के नेतृत्व में चला है। जैन दर्शन में त्रिविध आत्मा की अवधारणा में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर चुकी डॉक्टर साध्वी प्रिय लता ने पत्रकारों को बताया कि इन की संकल्पना धर्म की स्थापना वह आचार विचार की शुद्धता के साथ महावीर के उपदेशों से जनजागृती करने हेतु आजीवन पद यात्रा करना है।