ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
जदयू की बैठक में 25 फरवरी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की सफलता पर बल
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 7:21:33 PM
जदयू की बैठक में 25 फरवरी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की सफलता पर बल

रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रक्सौल स्थित पुरानी पोखरा के समीप एक िनजी शिक्षक संस्थान में जनता दल (यू) के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकत्ताओं की बैठक हुई, जिसका संचालन नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि 25 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूरे बिहार में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री के आदेशानुसार आत्म एंव नेत्तृत्व विकास, संगठन एवं चुनाव-प्रबंधक,अल्पसंख्यक-सशक्तीकरण, बिहार की मौन क्रांति, महिला सशक्तीकरण, सात-निश्चय, सामाजिक सरोकार,सामाजिक सदभाव, सोशल मीडिया,जदयू की विचारधारा,अतिपिछड़ा सशक्तीकरण, दलित सशक्तीकरण जैसे विषय पर कार्यकत्ताओं को जानकारी दी जाएगी।  इसमें सभी वार्डों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी उपलब्धियों से भी अवगत कराया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमन्त्री ने दहेज-प्रथा को सबसे बड़ा अभिशाप बताया है, उन्हें खत्म करने के लिए समाज को आगे आकर एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आदिवासी प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला महासचिव चितरंजन शर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर नगर निकाय के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर सचिव आनंद कुशवंशी, परशुराम प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बलिराम पासवान, कुंदन कुमार, सोनू साह,ऋषि कुमार इत्यादि कार्यकता उपस्थित थे।                                                       
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS