बिहार
मोतिहारी पुलिस जिला बल के सिपाही कंट्राेल रूमकर्मी का इलाज दौरान मौत, बिहिया के थे निवासी
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 9:41:14 PMमोतिहारी। जिला पुलिस बल के सिपाही रघुवीर सिंह का मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान एक निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। बताया गया है कि कल मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। इन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन इन्हें नहीं बचाया जा सका। श्री सिंह कन्ट्राेल रूम में पदस्थापित थे। वे आरा जिले में बिहिया थाना के पकड़ी पीपरा गांव के मूल निवासी थे। उनके निधन पर जिला पुलिस मेन्स एसोसिएशन गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को एसपी उपेन्द्र शर्मा, परिचारी प्रवर पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।