मोतिहारी
रक्सौल में खुला योगेन्द्र प्रसाद स्मृति निशक्तता पुर्नवास संस्थान
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 6:30:24 PMरक्सौल। अनिल कुमार
रक्सौल के टुमडीया टोला स्थित डंकन रोड में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर योगेन्द्र प्रसाद स्मृति निशक्तता पुर्नवास एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन केसीटीसी के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र केसरी, प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा, डॉ एन के कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की अधिकारी प्रियंका सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एन के कुशवाहा ने नि:शक्ता से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते केसीटीसी के प्राचार्य डॉ केसरी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति के साथ सामान्य व्यवहार कर उसको प्रोत्साहन देना चाहिए। वहीं डॉ सिन्हा ने कहा कि चंपारण में दिव्यांगता के शारीरिक, मानसिक व बौद्विक विकास के लिए जो कार्य प्रारंभ हुआ है, वह अपने आप में अच्छी बात है। मौके पर प्रो0 देवनारायण प्रसाद, श्यामनंदन प्रसाद, आकाश कुमार, राजेश्वर प्रसाद चौरसिया, रामाकांत प्रसाद, हरेन्द्र किशोर झा, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, पल्लवी सिन्हा, सहित अन्य मौजूद थे।।