ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 6:01:54 PM
समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

चिरैया। अर्चना रंजन


चिरैया व शिकारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह व राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस कड़ी में सोमवार को चिरैया मंडल के शक्ति केन्द्र खडतरी मध्य में बूथ संख्या- 53 के बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार बैठा व भाजपा पंचायत अध्यक्ष सह सरपंच खड़तरी मध्य लक्ष्मीनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर सासंद रमा देवी शामिल हुई। सांसद ने सादगीपूर्ण जीवन, उत्तम विचार एवं व्यवहार में शालीनता से जीने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वहां मौजूद पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं ने भी पंडित दीनदयाल को पुष्प अर्पित कर नमन किया। सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पूरे देश में मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल ने हीं जनसंघ की स्थापना की थी। वह सबसे कुशल एवं सशक्त नेता थे। उन्होंने अपने नेतृत्व की कुशल छाया में जनसंघ के विस्तार तथा मजबूती देने का सफल अभियान चलाया था। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि उनके प्रभावी अभियान  के एक-डेढ़ वर्षों के अंदर ही वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।  पंडित दीनदयाल पत्रकारिता के भी पंडित थे। उन्होंने अपनी योग्यता के अनुरूप संघ एवं पार्टी के सिद्धांत और उस के उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार की मजबूती देने के लिए कई स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं का सफलतापूर्वक प्रकाशन कराया। जिसमें "राष्ट्र धर्म" एवं "पाञ्चजन्य" प्रमुख है। वहीं चिरैया मंडल अध्यक्ष अमोद  कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने राजनीति तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाई। वह पहचान आज भी जिंदा है। शिकारगंज मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि इतना ही नहीं उनके मार्गदर्शन से पार्टी आज भी ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रही है। पंडित दीनदयाल जी का एकात्मवाद का सिद्धांत आज भी उसी तरह ताजा एवं जिंदा है।  एकात्मवाद की आत्मा में समाज के सबसे अंतिम कतार के लोगों के उद्धार करने के मकसद रसे -बसे हैं। यही पंडित दीनदयाल की तपस्वी आकांक्षा रही थी। वहीं कार्यक्रम के अंत मे सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से बताई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर सांसद रामा देवी, चिरैया मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, शिकारगंज मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान साह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयराम प्रसाद निषाद, महामंत्री मधुसुदन मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. बीएन प्रजापति, विधानसभा विस्तारक सिकन्दर बिंद, खोढ़ा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, छठु ठाकुर, सत्यनारायण सहनी, सुमंत यादव आदि के साथ खडतरी के तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS