मोतिहारी
रक्सौल में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मनी, वक्ताओं ने कहा- गरीबों के लिए काम कर रही केन्द्र सरकार
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 9:23:26 PMरक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना की। जिसे आज पूरा विश्व मान रहा है। उक्त बातें रविवार को भारती पब्लिक स्कूल नागा रोड के प्रांगण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार सिन्हा ने कहीं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो मनीष दूबे ने कहा कि राजनीति में अनुशासन, संस्कार, निर्माण एवं स्वच्छता की नींव जिस व्यक्ति ने डाली थी आज उसके बल पर भाजपाने विश्व की सबसे बड़ी राजनीति दल की हैसियत प्राप्त किया है। जिला प्रवक्ता सह भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकार गुड्डू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े की चिंता की उसमे सम्पूर्ण विश्वास के लिए कार्यक्रम निश्चित किया। जिसके आधार पर वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। अपने संबोधन में भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज सरकार गरीबों की सरकार है। गरीब किसान के हित मे प्रोग्राम किये जा रहे है। योजना जा रही है। सरकार उसे क्रियांवित कर रही है। समारोह का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा रक्सौल जिला ने आयोजित किया था। समारोह में राजकिशोर राय भगत , प्रवीर रंजन, दीपक कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार बर्णवाल, रीतेश गुप्ता, अमर कुमार ,नीतेश मिश्रा, राकेश वर्मा, विशाल सिंह ,मनोज शर्मा उदय उपस्थित थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते कार्यकर्त्ता व नेता।