ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मधुबनी
बालिका गृह की फरार चल रही गृह रक्षिका गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2018 5:16:38 PM
बालिका गृह की फरार चल रही गृह रक्षिका गिरफ्तार

मधुबनी। बालिका गृह कांड मामले में फरार चल रही बालिका गृह रक्षिका शोभा देवी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से मधुबनी बालिका गृह की रक्षिका शोभा देवी फरार चल रही थी। यहां से भी कुछ लड़कियां गायब हो गयी थीं।

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से फरार चल रही मधुबनी बालिका गृह की रक्षिका शोभा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी पवन यादव की पत्नी शोभा देवी मधुबनी बालिका गृह में गृह रक्षिका थी। बालिका गृह से लड़की भागने की घटना के बाद वह अपने खुद ही बालिका गृह छोड़ कर भाग गयी थी। बुधवार को वह अपने किसी परिचित से मिलने सकरी आयी थी, यहीं से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से फरार चल रही शोभा देवी जिले के ही अपने एक रिश्तेदार के यहां छिप कर रह रही थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS