ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मधुबनी
कोसी नदी में बोलेरो गिरने से छह लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 2:14:26 PM
कोसी नदी में बोलेरो गिरने से छह लोगों की मौत

मधुबनी। कोसी नदी के कटाव में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर बोलेरो के गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के घोघरडीहा से नेपाल घुमने के लिए जा रहे थे। वहीं, ड्राइवर को नेपाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के घोघरडीहा से नेपाल के विराटनगर घुमने के लिए जा रहे यात्रियों से भरी बोलेरो मंगलवार सुबह पड़ोसी देश के सुनसरी जिले में कोसी के कटाव के कारण अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ी। नदी में बोलेरो के गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं, तीन अन्य यात्री घायल हो गये हैं। सभी मृतक मधुबनी जिले के घोघरडीहा इलाके के ही रहनेवाले बताये जाते हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार को नेपाल जाने के लिए निकली गाड़ी आधी रात को ही नेपाल में प्रवेश कर गयी। अंधेरे के कारण बोलेरो चालक को कोसी के कटाव का पता नहीं चला, इस कारण यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि तीन यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अस्पताल में भर्ती कराये गये छह लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गयी। अन्य तीन लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर नेपाल की पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं, बोलेरो चालक के बयान के आधार पर मृतकों और अन्य लोगों की पहचान की गयी है।

 
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS