मधेपुरा
बिजली ने ली दो दुधारू गाय की जान
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 10:40:21 AMमधेपुरा, (हि.स.) | चौसा में रविवार सुबह 7 बजे चौसा थानांतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड 10 में वकील राम अपने मवेशी को चारा खिला कर पास में खड़े ही थे कि ग्यारह हजार वोल्ट का तार गिर गया जिससे मोके पर ही खूंटे में बंधी दो गाय की अकाल मृत्यु हो गई।
वकील राम किसी तरह अपनी जान बचाये। ग्रामीण रामकिसुन राम के फोन करने पर बिजली सप्लाई बंद किया और तार को अलग किया। वकील राम की पत्नी चांदनी देवी रोते हुए बोली एक एक-एक पैसा जमा कर के गाय खरीदी थी | गरीबी का सहारा बनेगा लेकिन विधाता को कुछ और मंजूर था। हम बर्बाद हो गए। घटना की जानकारी सम्बंधित थाना को दी गई है।