झारखंड
पेड़ की डाली गिरने से महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2017 4:36:47 PMलोहरदगा, (हि.स. ) । फुटकल साग तोड़ने के दौरान महिला के सिर पर पेड़ की डाली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की है। सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत के जामुन डीपा गांव निवासी बांदो उरांव साग तोड़ रही थी। इसी दौरान पेड़ की डाली टूटकर उसपर गिर गयी। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।