झारखंड
लोहरदगा में बिजली की समस्या से मिलेगा छुटकारा : सुखदेव
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 6:14:25 PMलोहरदगा, (हि.स.)। शनिवार को लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि जिले के लोगों को बिजली की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि पूरे शहर में 28 किमी लंबे तारों को बदला जाएगा।
इस क्रम में सदर अस्पताल में ट्रांसफार्मर लगाने और एवी स्विच लगाने के कार्य का सुखदेव भगत ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले में बिजली व्यवस्था की सूरत बदलने की शुरुआत हो गई है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से मुम्बई की कंपनी पॉली कैब ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत पूरे शहर में 28 किलोमीटर तारों को बदलने के साथ कई आवश्यक काम किए जाएंगे। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी, कांग्रेसी नेता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।