झारखंड
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 6:48:57 PMलातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की ने बालूमाथ के एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। लड़की ने चंदवा थाना में दिए लिखित आवेदन में कहा है कि आरोपी युवक बहला- फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर उसे रांची ले गया और करीब पांच दिनों तक उसके साथ दुराचार किया। लड़की के आवेदन पर चंदवा पुलिस ने आरोपी युवक नंदू गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।