झारखंड
पुलिस ने दो नक्सली को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:40:43 PMलातेहार, (हि.स.)। लातेहार पुलिस ने नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने के क्रम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नक्सली को गिरफ्तार किया है।
लातेहार पुलिस ने शनिवार को चंदवा थाना के चोरझरिया गांव से टीपीसी नक्सली संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से दो हथियार, छह कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं।