झारखंड
भारी मात्रा में हथियार के साथ चार उग्रवादी गिरफ्तार, हत्या की बना रहे थे योजना
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2019 2:43:55 PMलातेहार। राज्य का लातेहार जिला आतंकवाद का गढ़ बनता जा रहा है। झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजमुमो) के चार उग्रवादियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके पास पुलिस ने तीन देसी कारबाईन मैंगजीन, एक देसी कट्टा, छह एमएम की गोली, 9 एके 47 की गोली, छह 303 बोर की गोली और तीन मोबाइल बरामद किया।
एसपी प्रशांत आंनद ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि एसजेएमएम संगठन के सुप्रीमो किशोर नायक उर्फ अभय, राकेश सिंह अपने दोस्तों के साथ चेटर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन भवन एवं ब्राह्मणी स्थित पुल निर्माण के ठेकेदार से लेवी लेने, आगजनी एवं हत्या की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में विनोद सिंह, पंकज नायक, वीरेंद्र नायक, राजन नायक चंदवा थाना के सोंस गांव के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर इन चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।