लातेहार
उग्रवादियों से मुठभेड़ में एक जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 12:35:17 PMलातेहार, (हि.स.)। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियोंं के बीच मुठभेड़ में सोमवार की सुबह इंडियन रिजर्व बटालियन (अाईआरबी) का एक जवान घायल हो गया। उसके सीने में गोली लगी है। जवान को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी तेज कर दी गई है। रविवार की देर रात बालूमाथ पुलिस को सूचना मिली थी कि हुंडी गांव में हथियारबंद उग्रवादी जमे हैं। रात करीब एक बजे पुलिस की टीम हुंडी के लिए निकली। गांव के पास पहुंचते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। सोमवार की सुबह छह बजे तक गोलियां चलती रहीं। उग्रवादियों को पकड़ने का अभियान अब जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रखा है।