झारखंड
मधुमक्खी के हमले से बच्चे की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2017 4:32:20 PMलातेहार, (हि.स.)। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार देर रात महाशिवरात्रि पर चल रहे रूद्राभिषेक पूजन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में रेल कर्मचारी विनय राम के मूक-बधिर पुत्र उमेश राम (12) की मौत हो गई और 10-15 अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आदर्श कुमार व अभिषेक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रूद्राभिषेक के दौरान हवन के धुएं से पास में कहीं लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी और लोगों को काटने लगी। इस कारण उमेश का गला और मुंह फूल गया और वह बेहोश हो गया। परिजनों उसे सदर अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।