झारखंड
यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है : शालिनी गुप्ता
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2017 4:37:37 PMकोडरमा, (हि.स.)। जयनगर प्रखंड के पिपचो में श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं संत समागम के अवसर पर महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने 1008 कलश उठा कर यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शुभारंभ जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, प्रमुख जय प्रकाश राम, जिप सदस्य पवन सिंह, जिप सदस्य मुनिया देवी, मुखिया आशा देवी ने किया। कलश यात्रा में गीत संगीत, शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तजनों ने बड़े ही धूमधाम से तिलौकरी बराकर उत्तर वाहिनी नदी में कलश में जल भरकर वापस यज्ञ मंडप में प्रवेश कर कलश को स्थापित किया। मौके पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है, मनुष्य अपने जीवन में धर्म, कर्म और दान के प्रति जागरूक होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष महेंद्र राणा, सचिव अर्जुन चन्द्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।