कोडरमा
सड़क हादसे में युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 10:14:09 AMकोडरमा, (हि. स.)। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत रांची-पटना रोड (एनएच 31) पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बिरजू तुरी नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक बिरजू तुरी (26 वर्ष) तिलैया बस्ती का रहने वाला था। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है।
दोनों युवक मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना हुई। तिलैया थाने ने ट्रक को जब्त कर लिया है।