झारखंड
पशु लदे तीन वाहन कोडरमा में जब्त, तीन हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 3:43:50 PMकोडरमा, (हि. स.)। एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर शनिवार रात पशु लदा तीन वाहन जब्त किया गया। कोडरमा थाना क्षेत्र में पशु लदा एक कंटेनर, तिलैया थाना क्षेत्र से एक पशु लदा ट्रक एवं चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुण्डी के समीप से एक पशु लदा ट्रक जब्त किया गया। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।