झारखंड
गोलीबारी में युवक को लगी गोली
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 12:45:28 PMकोडरमा, (हि.स.)। जिले के सतगावां स्थित प्रसिद्ध पेट्रो फॉल परिसर में गुरुवार सुबह गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बिहार के नवादा जिला के गोबिंदपुर थाना के युवक को गोली लग गई। अबतक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। युवक को इलाज के लिए बिहार के नवादा ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है।