बिहार
फेसबुक पर धर्म विशेष पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2017 1:17:23 PMकिशनगंज, (हि.स)। बिहार के किशनगंज में फेसबुक में एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले को लेकर ठाकुरगंज अंचालधिकारी मो. इस्माईल के द्वारा क़ुर्लिकोर्ट थाना में कांड संख्या 14/17 दर्ज कराया गया था।
युवक को आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में क़ुर्लिकोट पुलिस ने सिक्किम के गंगटोक से गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने कहा कि ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत अंतर्गत तबलभिट्टा गांव निवासी शंकर कुमार गणेश ने फेसबुक में किसी एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि आरोपी युवक किशनगंज में नहीं रहता था जिस कारण आरोपी की गिरफ्तार में देर लगी।
मालूम हो की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुर्लिकोर्ट थानाध्यक्ष गंगटोक जाकर सिक्किम पुलिस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशनगंज ले आई पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।