ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
राष्ट्रीय त्योहारों को भी धूमधाम से मनाता है संघ : देवदास
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 3:29:32 PM
राष्ट्रीय त्योहारों को भी धूमधाम से मनाता है संघ : देवदास

किशनगंज (हि.स.)। मछरा स्थित शिवाजी प्रभात शाखा पर संघ के जिला सह कारवाहक देव दास उर्फ देबूजी ने बताया, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है। संघ द्वारा धार्मिक उत्सवों के साथ देश के राष्ट्रीय त्योहारों को भी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर संघ स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।'
देबूजी ने आगे बताया कि पूरे जिले में कुल 40 शाखा संचालित हैं, जिसमें सायं एवं प्रभात सहित एक सेविका शाखा भी शामिल है बल्कि पूरे देश में कुल 64000 हजार संघ की शाखाओं का संचालन होता हैं। देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन के अंतर्गत विभिन्न अनुषांगिक संगठन भी चलते हैं जिसमें समाजिक उत्थान से लेकर भारतीय संस्कृति सभ्यता पर मजबूत संगठन के रूप में कार्य किया जाता है। आने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2018 को भी पूरे जिले में संघ स्थानों पर तिरंगा ध्वज विधिवत फहराया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS