किशनगंज
मानव श्रृखंला को सफल बनाने के लिए जिला जदयू ने की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 7:02:20 PM
किशनगंज (हि.स.)। दहेज व बाल विवाह प्रथा उन्मूलन के मानव श्रृखंला बनाने पर जिला जदयू कार्यालय पर पार्टी इकाई की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम की अध्यक्षता में हुई।
मानव श्रृखंला के पूर्वाभ्यास में विधानसभा सचेतक सह विधायक नौशाद आलम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अशरफ सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्थानीय सुभाष पल्ली के सड़क पर श्रृखंला पर मॉकड्रिल किया।
मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अशरफ मीडियाकर्मियों से कहा कि जिले में नशा मुक्ति अभियान में गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जिलावासियों के द्वारा सहायक एवं मुख्य मार्गों पर 289 किमी. तक श्रृखंला बनेगा जो ऐतिहासिक होगी। श्रृखंला में पूरे जिले में पांच हजार से अधिक पार्टी के नेता शामिल होंगे।
ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन भागीदारी से ही समाज में परिवर्तन लाना चाहते है इसीलिए नशा मुक्ति के सफलता के बाद यह दुबारा मौका है कि पूरे बिहार में मानव श्रृखंला का निर्माण कर आगामी 21 जनवरी वर्ष 2018 को देश में एक संदेश देगें कि समाजिक चेतना से ही परिवर्तन संभव है।