ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
किशनगंज
असमय महागठबंधन तोड़कर नीतीश ने बिहार की जनता का अपमान किया: शरद यादव
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 6:46:07 PM
असमय महागठबंधन तोड़कर नीतीश ने बिहार की जनता का अपमान किया: शरद यादव

किशनगंज, (हि.स.)। नीतीश कुमार ने महागठबंधन को असमय तोड़कर बिहार की जनता का अपमान किया है। जनता ने महागठबंधन को वोट किया और महागठबंधन के नेताओं ने उन पर विश्वास किया और मुख्यमंत्री बनाया। ये बातें किशनगंज पहुंचने पर राज्यसभा सांसद शरद यादव ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यदि भाजपा के साथ जाना ही था तो महागठबंधन में आए ही क्यों?


लालू प्रसाद यादव के जेल की बात पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो जदयू पार्टी के भीतर से ही दे दिया गया है कि सोना जितना तपता है, उतना चमकता है। उनका इशारा साफ था कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह वरिष्ठ जदयू नेता उदय नारायण चौधरी के बयान से था। उनके साथ सांसद अली अनवर भी किशनगंज पहुंचे थे। इसके पूर्व दोनों दिग्गज नेताओं का कांग्रेस एवं राजद नेताओं के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राजद प्रदेश महासचिव उष्माणगनी, राजद जिलाध्यक्ष बबलू हुसैन, युवा प्रदेश महासचिव नन्हे भाई, कांग्रेस युवा नेता सरफराज खान एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष इमान अली चिन्टु आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS