झारखंड
दो युवक की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 11:35:48 AMखूंटी, (हि.स.)। मुरहू थाना के बिचना गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों के नाम मुन्ना सिंह व महेंद्र सिंह बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।