ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
केरल सरकार करा रही भाजपाइयों पर हमले : भारतेन्दु
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 4:36:28 PM
केरल सरकार करा रही भाजपाइयों पर हमले : भारतेन्दु

खूंटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी भारतेंदु कुमार ने कहा है कि केरल की वामपंथी सरकार वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। सरकार के इशारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने केरल सरकार के कार्यों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सरकार के अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता 25 मई को केरल में विशाल प्रदर्शन करेंगे। 

भारतेंदू बुधवार को चाईबासा जाने के क्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों सरकारें जनहित में काफी अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। देश-विदेश में सरकार का मान-सम्मान बढ़ा है। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में संगठन काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि खासकर खूंटी में उनका संगठन बेहद मजबूत है। 
सिंह ने कहा कि तजना मुक्ति धाम में सफाई अभियान चला कर खूंटी जिल दूसरों के लिए उदाहरण बन गया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अनूप साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खूंटी जिला ही राज्य का ऐसा जिला है, जहां जिलाध्यक्ष पद पर कोई व्यक्ति दूसरी बार चुना गया हो। इसके पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीनिवास के खूंटी पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनूप साहू और महामंत्री आनंद कुमार का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS